मुख्यपृष्ठग्लैमर`एक रात का कितना मिला?’..घटिया सवाल पर भड़कीं `कच्चा बादाम' गर्ल

`एक रात का कितना मिला?’..घटिया सवाल पर भड़कीं `कच्चा बादाम’ गर्ल

सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा का नाम आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है, लेकिन इस बार मैडम का पारा चढ़ा है ट्रोलर्स की घटिया सोच पर। दरअसल, अंजलि को सोशल मीडिया पर ऐसे अश्लील कमेंट्स का सामना करना पड़ा, जिनमें उनकी इज्जत उछालने की कोशिश की गई। ‘एक रात का कितना मिला?’ जैसी भद्दी टिप्पणियां करने वालों को अंजलि ने करारा जवाब दिया और महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वालों पर जमकर निशाना साधा। अंजलि ने ऐसे लोगों को ‘रेपिस्ट’ कहकर उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। आखिर किसी महिला की तस्वीर या वीडियो देखकर उसके चरित्र पर कीचड़ उछालने का हक किसने दिया? अब सवाल ट्रोलर्स से है कि लाइक और व्यूज के चक्कर में अपनी मर्यादा भी भूल गए क्या? सोशल मीडिया पर राय रखने की आजादी है, लेकिन किसी की गरिमा से खिलवाड़ करने की नहीं..!

अन्य समाचार