सामना संवाददाता / मुरादाबाद
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने 54 स्टूडेंट्स का चयन किया है। चयनित स्टूडेंट्स में बीएससी नर्सिंग, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- जीएनएम और ऑक्जिलरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- एएनएम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये सभी चयनित स्टूडेंट्स फोर्टिस हेल्थकेयर की नोएडा और मानेसर इकाइयों में अपनी सेवाएं देंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान फोर्टिस की एचआर टीम ने स्टुडेंट्स के विषयगत ज्ञान, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वास्थ्य सेवा के प्रति सेवा-भाव का मूल्यांकन किया। स्टूडेंट्स की इस सफलता पर टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा, यह उपलब्धि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण एवम् रोजगारोन्मुखी शिक्षा का प्रमाण है।
ड्राइव प्रक्रिया में फोर्टिस हेल्थकेयर के हेड-एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट राजेश वर्मा, डीजीएम एवम एचआर हेड कविश बहल, सीनियर मैनेजर एचआर अदिति आनंद, असिस्टेंट मैनेजर एचआर आशीष कौशिक आदि शामिल रहे। हेड-एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट वर्मा ने कहा, नर्सिंग सेवा में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का होना आवश्यक है। कविश बहल और अदिति आनंद ने स्टूडेंट्स की प्रतिभा की सराहना करते हुए निरंतर सीखने और व्यावहारिक कौशल विकास पर जोर दिया। नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी और कॉर्पाेरेट रिसोर्स सेंटर- सीआरसी के निदेशक अरुण कुमार ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उम्मीद जताई, ये स्टूडेंट्स मानव सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
