मुख्यपृष्ठअपराधपवई में शक के चलते पत्नी की हत्या

पवई में शक के चलते पत्नी की हत्या

-40 वर्षीय पति पर पत्नी का गला दबाकर कत्ल करने का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के पवई इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी 28 वर्षीय पत्नी की पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है, को गिरफ्तार किया है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, यह घटना 13 को शाम 4 बजे से 4:30 बजे के बीच पवई स्थित केबीएम कंपाउंड के निचले हिस्से में सुलोचनाबाई चॉल में हुई। आरोप है कि पत्नी पर शक के चलते पति- पत्नी के बीच अकसर झगड़े हुआ करते थे. आखिर विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का हाथों और पैरों से गला दबाकर उसकी जान ले ली।
इस मामले में पवई पुलिस थाने में पुलिसकर्मी चेतन चंद्रकांत कांडे (32) की शिकायत के आधार पर 13 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा हत्या से संबंधित है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अन्य समाचार