सोशल मीडिया पर दूसरों की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले ट्रोलर्स की अब विद्या बालन ने जमकर क्लास लगाई है। वैâटरीना वैâफ के प्रसव के बाद बढ़े वजन से लेकर ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक तक, महिलाओं के शरीर पर मुफ्त की राय बांटने वालों को विद्या ने करारा जवाब दिया है। बातचीत में विद्या ने कहा कि दूसरों में कमियां निकालने वालों को पहले खुद आईना देखना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर महिलाओं के मां बनने और वजन बढ़ने से इतनी ही परेशानी है, तो एआई से बच्चे पैदा करवा लो! उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। विद्या ने साफ कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और किसी को उनकी शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं है। यानी ट्रोलर्स के लिए विद्या का सीधा संदेश है, अपनी सोच सुधारिए, दूसरों के शरीर पर ज्ञान मत बांटिए!
