‘कच्चा बादाम’ गाने से रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला गाने का नहीं, बल्कि गाना बजने पर उनके गुस्से का है! कानपुर में आयोजित ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ में पहुंचीं अंजलि डीजे पर अपना ही चर्चित गाना ‘कच्चा बादाम’ बजते ही भड़क उठीं और देखते ही देखते कार्यक्रम छोड़कर चली गर्इं। १५ अक्टूबर को मोतीझील के लाजपत भवन में आयोजित इस इवेंट में अंजलि को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। उन्होंने ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ पर डांस भी किया, लेकिन कार्यक्रम के इंतजामों और भीड़ की परेशानी पर नाराजगी जताई। फिर ‘कच्चा बादाम’ बजा तो पारा चढ़ गया! अंजलि ने आयोजकों को बुलाने और कलाकार की इज्जत करने की बात कही। करीब १२ मिनट में ही उन्होंने मंच छोड़ दिया। अब सवाल है-‘कच्चा बादाम’ ने इस बार डांस कराया या ड्रामा?
