सामना संवाददाता / नागपुर
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि होली तक यह सरकार नष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दलों के बीच आपसी खींचतान बढ़ रही है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वडेट्टीवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करने वाले सभी लोगों को कांग्रेस का समर्थन रहेगा। वडेट्टीवार ने किसानों को दी जा रही पांच हजार रुपए की सहायता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी रकम में दिवाली वैâसे मनाई जाएगी। उन्होंने मांग की कि किसानों को दिवाली से पहले प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, महाराष्ट्र में कम बारिश का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनका आक्रोश सड़कों पर उतर सकता है।
