मुख्यपृष्ठनए समाचार`किसानों को ५ हजार का झुनझुना थमाकर सरकार ने रोकी ४ हजार...

`किसानों को ५ हजार का झुनझुना थमाकर सरकार ने रोकी ४ हजार सम्मान निधि’

-रोहित पवार का महाराष्ट्र सरकार पर हमला
-बोले, यह कैसी हाथचालाकी है `देवाभाऊ’?

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में सूखे और प्राकृतिक संकट से जूझ रहे किसानों की मदद को लेकर राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने किसानों को दी जा रही आर्थिक सहायता को नाकाफी बताते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को हेक्टेयर के हिसाब से कम से कम एक लाख रुपए की मदद मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार महज पांच हजार रुपए देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि सरकार एक हाथ से पांच हजार रुपए की मदद दिखा रही है, जबकि दूसरे हाथ से कृषि सम्मान निधि के चार हजार रुपए रोककर किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने सवाल किया कि यह वैâसी हाथचालाकी और साहूकारी है, जो महाराष्ट्र की सरकार को शोभा देती है। रोहित पवार ने कहा कि एक तरफ किसान खाद की बढ़ती कीमतों और प्राकृतिक आपदाओं से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की सहायता भी उनकी जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है।

अन्य समाचार