मुख्यपृष्ठखेलएम्मा का बोल्ड कैंपेन

एम्मा का बोल्ड कैंपेन

रियलिटी टीवी स्टार एम्मा-लुईस कॉनोली ने एम एंड एस के एक नए बोल्ड कैंपेन के लिए लेस वाली लॉन्जरी में मटकते हुए जलवा बिखेरा है। मेड इन चेल्सी स्टार ओलिवर प्राउडलॉक से शादी करने वाली यह खूबसूरत भूरे बालों वाली एम्मा हाई स्ट्रीट रिटेलर के कोको डे मेर के साथ नवीनतम सहयोग का चेहरा है। एम्मा को देख कर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो दो बच्चों की मां भी है। और अभी पिछले वर्ष ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उसने सेमी शीयर ब्लैक लॉन्जरी और मैचिंग सस्पेंडर स्टॉकिंग्स पहनकर एक तस्वीर खिंचवाई, जिसमें वह एक सफेद बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं। शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के बाद, एम्मा ने कैप्शन  में लिखा, ‘सच कहूं तो, अगर कुछ साल पहले किसी ने मुझसे कहा होता कि मुझे फोन करके कोको के साथ कोलैब शूट करने के लिए कहेंगे, तो मैं चौंक जाती और दो इंसानों को घर में रखने के बाद एक मील दूर भाग जाती।’ एम्मा का यह बोल्ड कैंपेन उसकी नई पारी की शुरुआत भी माना जा रहा है। वो खुद कहती है, इससे मुझे नई ऊर्जा मिली है और मैं अधिक खूबसूरत दिख रही हूं।

दुआ की संपत्ति का खुलासा
पॉप प्रिंसेस दुआ लिपा ने पिछले साल ३०.१ मिलियन पाउंड की भारी कमाई की और जानकारों ने भविष्यवाणी भी की है कि आने वाले नए एल्बम के साथ इस स्टार का भविष्य उज्ज्वल है। उनकी संपत्ति अब लगभग १५० मिलियन पाउंड की है। लेखाकारों ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी, रेडिकल २२ लिमिटेड, जो संगीत की बिक्री से नकदी प्राप्त करती है, का कारोबार २०२४ में २३.२ मिलियन पाउंड से बढ़कर २०२४ में २३.२ मिलियन पाउंड हो गया। उनके लाइव शो के लिए एक अलग फर्म ने अभी तक पिछले वर्ष के खाते दाखिल नहीं किए हैं। दुआ का कर पूर्व लाभ २३.४ मिलियन पाउंड था। जो २०२४ में १९ मिलियन पाउंड से अधिक है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ, ‘इस वर्ष के दौरान, कारोबार में पिछले वर्ष की तुलना में ३२ प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका श्रेय संगीत रॉयल्टी और कलाकारों के समर्थन में हुई वृद्धि को दिया जा सकता है।’ आप सोचिए यदि दुआ के पिछले साल के खातों को भी इसमें एड कर लिया जाए तो कितनी संपत्ति हो जाएगी। दुआ इस समय की सबसे हॉट और चर्चित गायिका है। उसे देखने, सुनने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। उसके ताजा एल्बम की सबको प्रतीक्षा है जिसकी बिक्री के लिए भी कतार लग चुकी है।
-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार