मुख्यपृष्ठग्लैमर‘करियर खत्म हो गया?’... रश्मि का पलटवार

‘करियर खत्म हो गया?’… रश्मि का पलटवार

टीवी की मशहूर बहू रश्मि देसाई अब ‘सयोनी’ से छोटे पर्दे पर लौट आई हैं, लेकिन वापसी के साथ उन्होंने इंडस्ट्री की सोच पर भी सवालों की बौछार कर दी है। करीब ३-४ साल काम से दूरी बनाने वाली रश्मि ने खुलासा किया कि उन्हें टैलेंट से ज्यादा लुक्स के तराजू पर तौला गया। यहां तक कि लोगों ने उनके करियर पर ही फुलस्टॉप लगाने की बात कह दी! रश्मि का कहना है कि महिला कलाकारों को कई प्रोजेक्ट्स में सिर्फ खूबसूरत चेहरा बनाकर रख दिया जाता है, जबकि वे इससे कहीं ज्यादा हैं। खुद को बेहतरीन अभिनेत्री बताने में भी उन्हें कोई झिझक नहीं। टीवी कलाकारों को कम आंकने वाली सोच पर भी उन्होंने निशाना साधा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रश्मि ने कहा कि अब वे कमेंट्स पढ़ना छोड़ चुकी हैं। उनका मानना है कि कई नकारात्मक टिप्पणियां पैसे देकर कराई जाती हैं। यानी रश्मि का साफ संदेश है कि लुक्स पर पैâसला सुनाना बंद करो, टैलेंट को मौका दो!

अन्य समाचार