मुख्यपृष्ठनए समाचारसूखे में वन विभाग ने लगाए `१८ करोड़ के पौधे

सूखे में वन विभाग ने लगाए `१८ करोड़ के पौधे

-और पानी के अभाव में सब सूख गए
-महायुति सरकार के कामकाज का अजब तरीका
रामदिनेश यादव / मुंबई
महाराष्ट्र में एक ओर किसान सूखे और पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के कामकाज ने सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर कर दी है। वन विभाग ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कई जिलों में १८ करो़ड़ रुपए खर्च करके पौधे लगाए। आश्चर्य है कि उक्त पौधे सूखे की स्थिति को देखने के बाद लगाए गए और पानी के अभाव में ये सारे सूख गए हैं। महाराष्ट्र की महायुति सरकार का यह गजब कारनामा जनता को चौंका देने वाला है। सबसे चौंकाने वाला मामला धाराशिव का है, जहां सूखा घोषित होने के बाद पौधे लगाए जाने की बात सामने आई है।
जालना, धाराशिव और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में वृक्षारोपण पर लगभग १८ करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन पौधों को बचाने के लिए पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। नतीजा यह हुआ कि कहीं पौधे सूख गए, तो कहीं नर्सरी में ही उनका अस्तित्व मिट गया। जालना में पानी के अभाव में पौधे जलकर सूख गए, जबकि छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में नर्सरी के भीतर ही पौधों की दुर्दशा सामने आई है। जब इलाके में पानी का संकट पहले से मौजूद था।

अन्य समाचार