मुख्यपृष्ठनए समाचारसिस्टम को छात्र नहीं, अंधभक्त चाहिए’... राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा...

सिस्टम को छात्र नहीं, अंधभक्त चाहिए’… राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की व्यवस्था छात्रों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें ‘अंधभक्त’ बनाना चाहती है। अपने हालिया पॉडकास्ट में राहुल ने शिक्षा, छात्र हितों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के सवाल व्यवस्था को असहज करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व में देश की संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा बजट में कटौती, छात्रावासों की कमी, परीक्षाओं में देरी, नियुक्तियां अटकने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर भी सवाल उठाए। राहुल ने महाराष्ट्र के नासिक में भूख हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्रों से मुलाकात का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि छात्रावासों के नियमों और परिस्थितियों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। उनके मुताबिक, इसके बाद छात्रावासों में आयु सीमा वापस ले ली गई। उन्होंने एमपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन भी किया। इसके अलावा, राहुल ने मध्य प्रदेश में ओबीसी के लिए २७ प्रतिशत आरक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग दोहराई। राहुल ने कहा कि छात्रों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थाओं की जवाबदेही लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

अन्य समाचार