मुख्यपृष्ठनए समाचारशिव गर्जना!..शिवसेना के ऐतिहासिक दशहरा सम्मेलन की जोरदार तैयारी!..पूरे देश की निगाहें...

शिव गर्जना!..शिवसेना के ऐतिहासिक दशहरा सम्मेलन की जोरदार तैयारी!..पूरे देश की निगाहें टिकीं!!

स्थान: – शिवतीर्थ, दादर
समय: – शाम ५ बजे

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की छह दशकों की गौरवशाली परंपरा… ‘एक ही पार्टी, एक ही मैदान और एक ही नेता’ की ऐतिहासिक विरासत वाला शिवसेना का भव्य दशहरा सम्मेलन २० अक्टूबर को दादर स्थित शिवतीर्थ पर आयोजित होगा। इस सम्मेलन में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की तोप गरजने वाली है। वे शिवसैनिकों को कौन-सा विचार देते हैं, वोटचोरी, राज्य में सूखा, बढ़ते अपराध और अन्य मुद्दों पर सत्ताधारियों को किस तरह घेरते हैं तथा वैâसी शिवगर्जना करते हैं, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इस सम्मेलन के लिए शिवसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में जोरदार तैयारियां की हैं। मंगलवार शाम ५ बजे सम्मेलन की शुरुआत होगी।
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने दशहरा सम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक विचारों को दिशा दी। उन्होंने हिंदुओं में प्रखर राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्वलित की और लोगों के मन में आत्मसम्मान की चिंगारी जगाई। उन्होंने लोगों को आत्मसम्मान के साथ और सिर ऊंचा करके जीने की ताकत दी। शिवसेनाप्रमुख की इसी विरासत को शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे उसी जोश के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि केवल महाराष्ट्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शिवसेना के दशहरा सम्मेलन का बेसब्री से इंतजार रहता है।
वर्तमान में देश में वोटचोरी, भ्रष्ट चुनाव आयोग और घोटालेबाज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संघर्ष छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र सूखे की चपेट में है। इसके बावजूद सत्ताधारी अपनी ही मस्ती में चूर हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के हितों के लिए उद्धव ठाकरे कौन-सी शिवगर्जना करेंगे, इसे लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। उद्धव ठाकरे हिंदुस्थान और महाराष्ट्र की वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बेबाक टिप्पणी करेंगे। साथ ही राज्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर शिवसैनिकों का मार्गदर्शन करेंगे।
इस सम्मेलन में शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे सहित शिवसेना के सभी नेता, उपनेता, सांसद, विधायक और तमाम जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र के सभी जिलों के जिलाप्रमुख, संपर्कप्रमुख, उपजिलाप्रमुख, तालुकाप्रमुख, महिला जिला संगठकों के साथ ही राज्यभर से लाखों शिवसैनिक और शिवसेना प्रेमी जनता भी सम्मेलन में शामिल होगी।
सम्मेलन का टीजर मचा रहा है धूम!
शिवसेना के दशहरा सम्मेलन के अवसर पर सामाजिक माध्यमों पर साझा किए गए वीडियो को इन दिनों जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हिंदुस्थान में हम हिंदू हैं और महाराष्ट्र में मराठी हैं। सम्मेलन में शामिल होने के लिए उमड़ने वाले शिवसैनिकों का विशाल जनसैलाब इन वीडियो में आंखें चौंधिया देने वाला दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में एक गीत भी शामिल है, जिसके बोल हैं मन में स्वाभिमान है, लेकिन हम घमंडी नहीं हैं। दिखते हैं सीधे-सादे, लेकिन हमारे हाथ कमजोर नहीं हैं। हमसे टकराने की किसी में ताकत नहीं है। हमारे जैसी अटूट निष्ठा किसी की नहीं है। महाराष्ट्र को बचाने के लिए मतभेदों को दूर करो… हमारी पार्टी ठाकरे की है। जन अस्मिता की रक्षा के लिए भाई अब एक हो गए हैं। हमारा खून ठाकरे है। आन, बान और शान ठाकरे, हमारी पार्टी ठाकरे है। हमारा खून ठाकरे है।
संविधान की रक्षा के लिए,`मशाल’ महाराष्ट्र के लिए
दशहरा सम्मेलन के अवसर पर शिवसेना ने ‘सोशल मीडिया’ पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें ‘संविधान की रक्षा, महाराष्ट्र के लिए `मशाल’ का नारा दिया गया है। इस पोस्ट में संदेश दिया गया है, दशहरा सम्मेलन… यहीं से महाराष्ट्र को नया विचार मिलता है…अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए फिर से तैयार हों, संविधान की रक्षा के लिए! मिलते हैं २० अक्टूबर को! ‘विचार सत्य का’ महाराष्ट्र के हित का, महाराष्ट्र के धर्म का, संविधान की रक्षा का विचार, ऐसा भी संदेश दिया गया है।
सोनेपान का वितरण, रावण दहन…
शिवसेना का दशहरा सम्मेलन हिंदू संस्कृति और परंपराओं का दर्शन कराने वाला आयोजन होता है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शिवसैनिक भगवा ध्वज शान से लहराते हुए, पूरे उत्साह के साथ शिवतीर्थ पहुंचते हैं। इस दौरान हिंदू संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली वेशभूषा भी आकर्षण का केंद्र रहती है। शिवसैनिक ढोल-नगाड़ों के साथ और अनुशासनपूर्वक सम्मेलन में पहुंचते हैं। दशहरा सम्मेलन के अवसर पर शिवतीर्थ में शस्त्रपूजा, सोने का वितरण और रावण दहन भी किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के तहत शिवतीर्थ पर भव्य, दिव्य और आकर्षक मंच तैयार किया जा रहा है।

अन्य समाचार