मुख्यपृष्ठग्लैमर‘पता है गालियां मिलेंगी, फिर भी...'

‘पता है गालियां मिलेंगी, फिर भी…’

-ट्रोलिंग से नहीं डरतीं नेहा

नेहा कक्कड़ के गाने बजते ही कुछ लोग थिरकने लगते हैं, तो कुछ का पारा चढ़ जाता है! मैडम का ‘कैंडी शॉप’ क्या आया, सोशल मीडिया पर बोल्ड डांस और हुक स्टेप्स को लेकर हंगामा मच गया। अब नेहा ने ऐसा खुलासा किया है कि ट्रोलर्स को भी जवाब मिल गया! करीना कपूर के पॉडकास्ट ‘मिर्ची प्लस’ में नेहा ने साफ कहा कि उन्हें पता है कि ‘बारह लड़के साथ घूमे’ जैसे गानों पर लोग ट्रोल करेंगे, लेकिन वे ऐसे गाने जानबूझकर बनाती हैं, क्योंकि लोग इन पर जमकर नाचते हैं। यानी ऑनलाइन ज्ञान बांटिए, मगर पार्टी में गाना बजते ही कमर भी हिलाइए! नेहा का कहना है कि वे अलग-अलग संगीत शैलियों के साथ प्रयोग करना चाहती हैं और नए दर्शकों तक पहुंचना चाहती हैं। टीवी पर आंसू बहाने को लेकर भी नेहा ने अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, कई लोग उनके भावुक होने से खुद को जोड़ते हैं। अब नेहा का अंदाज साफ है-ट्रोलिंग अपनी जगह, पार्टी का मूड अपनी जगह!

अन्य समाचार