मुख्यपृष्ठनए समाचार९२ लाख किसानों के ४,००० रुपए पर सरकार का ताला!

९२ लाख किसानों के ४,००० रुपए पर सरकार का ताला!

 -`नमो योजना’ की दो किस्तें अटकीं, ३,७०० करोड़ रुपए के फंड पर फैसला नहीं
– सूखे से जूझ रहे किसानों का इंतजार लंबा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के बजाय महाराष्ट्र सरकार उन्हें अपनी ही घोषित योजनाओं की किस्तों के लिए इंतजार करा रही है। ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ योजना की नौवीं और दसवीं किस्त के कुल ४,००० रुपए अब तक नहीं मिलने से राज्य के करीब ९२ लाख पात्र किसान प्रभावित हैं। सवाल यह है कि संकट के समय किसानों के खातों में मदद पहुंचाने में सरकार को इतनी देर क्यों लग रही है?
बता दें कि कृषि विभाग ने दोनों किस्तों के भुगतान के लिए करीब ३,७०० करोड़ रुपए के फंड की मांग की है, लेकिन सरकार की ओर से प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं होने की बात सामने आ रही है। एक ओर किसान सूखे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी आर्थिक मदद के लिए जरूरी फंड पर निर्णय का इंतजार जारी है। सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर इससे सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार ने सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों को ५,००० रुपए की अग्रिम सहायता देने की घोषणा की है। लेकिन यह सहायता नमो शेतकरी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नियमित किस्तों का विकल्प नहीं है। ऐसे में पांच हजार रुपए की घोषणा का हवाला देकर किसानों की बकाया राशि के भुगतान में देरी को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

अन्य समाचार