-जुहू फायिंरग और सितारों के घरों की कथित रेकी से मचा हड़कंप
सामना संवाददाता / मुंबई
टाइगर श्रॉफ फायिंरग केस में मुंबई पुलिस के हाथ एक बेहद चौंकानेवाली जानकारी लगी है। बिश्नोई गैंग हाई सिक्योरिटी से डरता है। इसलिए उसने ऐसे फिल्मी सितारों की तलाश करने को कहा था, जिसकी सुरक्षा काफी कम और ढीली हो। हैंडलर्स ने शूटरों को एक नया और आसान टारगेट ढूंढने का हुक्म दिया था। हैंडलर्स का साफ कहना था कि जिस भी बॉलीवुड स्टार की सुरक्षा सबसे कम और ढीली हो, उसे निशाना बनाया जाए। इसके बाद शूटरों ने मुंबई दर्शन के बहाने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े दिग्गजों के घरों की रेकी की थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने टाइगर श्रॉफ के हर रविवार जुहू में फुटबॉल खेलने आने की जानकारी दी। इसके बाद ११ अक्टूबर को जुहू के ग्राउंड की रेकी हुई, १७ अक्टूबर को हथियार मिले और १८ अक्टूबर को टाइगर पर हमला किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर करीब एक महीने पहले ही मुंबई पहुंच गए थे। आरोपियों ने खुद को आम पैâन की तरह पेश किया। मुंबई दर्शन और सितारों के घर के बाहर फोटो खिंचवाने के बहाने वे अलग-अलग इलाकों में घूमे। इसके लिए ऑटोरिक्शा के साथ आरोपी रैपिडो बाइक का भी इस्तेमाल किया गया।
फिल्मी हस्तियों पर हमले और धमकियां
इससे पहले जुहू स्थित फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर १ फरवरी २०२६ की देर रात बिश्नोई गैंग के शूटरों ने फायिंरग की गई थी। अभिनेता रणवीर सिंह को गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर और व्हॉट्सऐप वॉयस मैसेज के जरिए ३ से ५ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की धमकियां मिली हैं। सिंगर बी प्राक को १० करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली, जबकि आमिर खान और सलमान खान को भी गैंग और उसके सहयोगियों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। गोरेगांव, विलेपार्ले, बोरीवली और मालाड के व्यापारियों को भी बिश्नोई गैंग के नाम से हफ्तवसूली की धमकियां मिल चुकी हैं।
