अमिताभ श्रीवास्तव
फुलहम के पूर्व गोलकीपर सर्जियो रिको अपने परिवार के साथ जब डिनर कर रहे थे, तभी अचानक हथियारों से लैस डाकू उनके घर घुस आए। जी हां, ३३ साल के इस फुटबॉलर को बंदूक की नोक पर बांध दिया गया। पांच नकाबपोश सेविले के पास इस फुटबॉलर के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे थे जहां उनकी इन्फ्लुएंसर पत्नी अल्बा सिल्वा और उनके दो बच्चे, जिसमें उनका छोटा बेटा भी शामिल था, को भी धमका कर चुप रहने पर मजबूर कर दिया गया। खबर है कि अल्बा की मां के सिर पर डिनर टेबल पर एक घुसपैठिए ने बंदूक तान दी, जबकि उसके साथियों ने घर में तोड़-फोड़ की और वैâश, ज्वेलरी और डिजाइनर हैंडबैग समेत कीमती सामान ले गए। पुलिस सर्जियो के घर में हुई हिंसक तोड़-फोड़ की जांच कर रही है। सर्जियो पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल होने से पहले फुलहम के लिए खेले थे। इस डवैâती में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी पत्नी अल्बा ने कहा कि वह अभी भी गहरे सदमे में है, अपने २५५,००० इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए एक पोस्ट में कहा, ‘जो कुछ हुआ उसके बाद मैं अभी भी सदमे में हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं।
जूटा की आईलैंड लाइफ
जूटा लीर्डम कौन? मुक्केबाज जेक पॉल की मंगेतर। जिसने बिना ब्रा के आउटफिट में पैंâस को हैरान कर दिया है। उसने इस तरह अपनी ग्लैमरस ‘आइलैंड लाइफ’ दिखाई है। जेक पॉल की यह मंगेतर सबसे लोकप्रिय महिला विंटर ओलंपियन में से एक खिलाड़ी भी हैं। २७ साल की खूबसूरत जूटा लीर्डम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ६.२ मिलियन फॉलोअर्स के साथ ऑनलाइन बहुत बड़ी पैâनबेस है। वह स्पीड स्केटर रेगुलर तौर पर अपने कॉम्पिटिशन के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल का कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। उसकी हालिया पोस्ट ने उनके पैंâस को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने पीले रंग की ड्रेस में ब्रालेस लुक अपनाया था। यह तस्वीर एक संग्रह में आई थी जिसे उसने मंच पर अपलोड किया था क्योंकि वह अपनी ‘द्वीप जीवन’ दिखा रही थीं। ऐसा लग रहा था कि वह डोराडो बीच पर कार्डुमेन स्कल्पचर के पास प्यूर्टो रिको में छुट्टियां मना रही थीं। दूसरी तस्वीरों में वह बीच पर नीली ओवरशर्ट और धब्बेदार बिकिनी में बैठी दिख रही हैं। उन्होंने एक मर्सिडीज कार के अंदर की तस्वीर भी दिखाई, जिसे वह चला रही थीं। खूबसूरत गोरी लड़की ने कुछ गाने बजाए हुए थे, जब उसने रेडियो पर शुगरबेब्स का गाना ‘अबाउट यू नाउ’ के साथ फोटो खिंचवाई।
