एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीतने का सिलसिला थमने नहीं दिया। मैदान से लेकर तीरंदाजी तक भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी रहा और देश की झोली में लगातार पदक आते रहे। तीरंदाज शीतल देवी ने एक ही दिन दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के साथ तोमन कुमार के साथ मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में भी सोने पर निशाना साधा। पैरा एथलेटिक्स में सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ-५४ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तीरंदाजी में स्वाति चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। पैरा बैडमिंटन में मनीषा रामदास-प्रमोद भगत और नित्या श्री सुमति सिवन-कृष्णा नागर की जोड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों की यह पदक बरसात देश के शानदार प्रदर्शन की गवाही दे रही है।
