मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसीएमपी डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय साहित्यिक उत्सव का भव्य आयोजन

सीएमपी डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय साहित्यिक उत्सव का भव्य आयोजन

राजेश सरकार / प्रयागराज

सीएमपी डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक संस्था ‘द एपिलॉग सोसाइटी’ के तत्वावधान में 2 एवं 3 नवंबर को दो दिवसीय साहित्यिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और बौद्धिक चेतना को विकसित करने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सर्वजीत मुखर्जी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, उप-प्राचार्या प्रो. नीता सिन्हा, डीन एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व उत्सव के संयोजक प्रो. रजत कुमार श्रीवास्तव और चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत ने समारोह को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान किया।
दो दिवसीय उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों की साहित्यिक, कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए स्वरचित कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी मौलिक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज सिंह, डॉ. आभा, डॉ. अर्चना खरे, डॉ. भावना एवं डॉ. संगीता शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, मौलिकता और आत्मविश्वास की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से संदेश दिया गया कि साहित्य व्यक्तित्व निर्माण, स्वतंत्र चिंतन और समाज के प्रति जागरूक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

अन्य समाचार