मुख्यपृष्ठअपराधनालंदा में खाद दुकान की आड़ में शराब का कारोबार

नालंदा में खाद दुकान की आड़ में शराब का कारोबार

-खाद गोदाम से 55 कार्टून विदेशी शराब के साथ कारोबारी धराया

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के नासंडा गांव के पास बधार स्थित खाद गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है।उत्पाद थाना हिलसा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर करवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना मिला कि चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव के आस-पास शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बधार में बने खाद की गोदाम की तलाशी ली, जहां गोदाम के अंदर बने केविन से विभिन्न ब्रांड के करीब 55 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। मौके से शराब कारोबारी नवीन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए शराब की अनुमानित मूल्य आठ लाख रुपया आंका जा रहा हैं। छापामारी में दरोगा निरंजन कुमार, संजीव कुमार, गुड़िया कुमारी एव सशस्त्र बल मौजूद रहे।

अन्य समाचार