मुख्यपृष्ठनए समाचारमंत्री का घर भी सुरक्षित नहीं!

मंत्री का घर भी सुरक्षित नहीं!

-शिरसाट ने अपनी ही सरकार की पुलिस से पूछा, `गंभीर हो या नहीं?’

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट के आवास पर हमले की घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। गुरुवार देर रात छत्रपति संभाजीनगर के गोलवाड़ी लिंक रोड स्थित मंत्री के बंगले पर तीन युवकों ने कथित रूप से शराब की बोतलें और पत्थर फेंके। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूटर से पहुंचे थे। सुरक्षाकर्मियों से विवाद के बाद उन्होंने बंगले की ओर बोतलें फेंकीं। पुलिस ने रोहित भूताले, शिवम गायकवाड़ और प्रतीक कुटे नामक तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मंत्री शिरसाट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के समय पुलिस आयुक्त से संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्री के घर पर ऐसी घटना हो सकती है, तो सामान्य नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। शिरसाट ने मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाने की बात कही है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहित पवार ने भी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, विपक्ष के राजनीतिक आरोप और पुलिस जांच के निष्कर्ष अलग-अलग हैं।

अन्य समाचार