मुख्यपृष्ठनए समाचारपहले महंगाई से कमर टूटी, अब सीएनजी ने जेब लूटी!

पहले महंगाई से कमर टूटी, अब सीएनजी ने जेब लूटी!

-सीएनजी हुई १.५० रुपए महंगी, १५ दिन में दूसरी बार बढ़े दाम!
-रिक्शा-टैक्सी चालकों से लेकर आम मुंबईकरों तक पर पड़ेगी मार

सामना संवाददाता / मुंबई

महंगाई की लगातार मार झेल रहे मुंबईकरों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में १.५० रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का पैâसला किया है। इस वृद्धि के बाद मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत ९० रुपए से बढ़कर ९१.५० रुपए प्रति किलो हो जाएगी। नई दरें १४ नवंबर की मध्यरात्रि से यानी १५ नवंबर २०२६ से लागू होंगी। हैरानी की बात यह है कि महज १५ दिनों के भीतर सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले १ नवंबर को भी एमजीएल ने सीएनजी के दाम में एक रुपए प्रति किलो की वृद्धि की थी।
लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटोरिक्शा, काली-पीली टैक्सी, ऐप आधारित वैâब और निजी वाहन चालकों का आर्थिक गणित बिगड़ गया है। एक तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ र्इंधन के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महंगाई पर नियंत्रण के महायुति सरकार के दावों के बीच आम जनता को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

अन्य समाचार