मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री किसके लिए काम कर रहे हैं?..जनता के लिए या कंपनियों के...

मुख्यमंत्री किसके लिए काम कर रहे हैं?..जनता के लिए या कंपनियों के लिए?.. आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

भीमाशंकर-कर्जत में टोरेंट कंपनी की परियोजना के लिए हजारों पेड़ों की कटाई की गई है। इसके बाद से ही इस परियोजना का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने परियोजना के लिए जमीन की माप कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पांच गांवों के २२६ किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई पर शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को जमकर घेरा है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि सत्ता इन उद्योगपतियों की जेब में है और हमारा सह्याद्रि भी इनके गले में जा रहा है। वोटों की चोरी करके महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करने वाली सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सह्याद्रि को भाजपा के मालिकों की जेब में डालने का फैसला कर लिया है। लेकिन महाराष्ट्र का हर स्वाभिमानी व्यक्ति मावला बनकर इसके खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ राजनीतिक दलों को तोड़ने और दूसरी तरफ पेड़ों को काटने की मानसिकता वाली ताकतों के खिलाफ महाराष्ट्र के स्वाभिमानी मावले अब संघर्ष करेंगे। आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि जब बैटरी भंडारण का विकल्प उपलब्ध है, तो मुख्यमंत्री आखिर किसके लिए काम कर रहे हैं? महाराष्ट्र की जनता के लिए या इन कंपनियों के हितों के लिए?
महाराष्ट्र बेचने पर आमादा सरकार
आदित्य ठाकरे ने कहा कि वोटों की चोरी करके महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करने वाली सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सह्याद्रि को भाजपा के मालिकों की जेब में डालने का पैâसला कर लिया है। इस सरकार को दल-तोड़ने और पेड़ों की कटाई की इस मानसिकता से ऊपर उठना चाहिए।
फोन टैपिंग का आरोप सही है
राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोप को सही बताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों और पत्रकारों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली पूरी सरकारी मशीनरी यदि आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल की जाए, तो सरकार और देश दोनों का भला होगा।

अन्य समाचार