मुख्यपृष्ठखेलपुराने कांड ने फिर खोली कमिंस की पोल?.. कप्तानी पर मंडराया संकट

पुराने कांड ने फिर खोली कमिंस की पोल?.. कप्तानी पर मंडराया संकट

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। २०१८ के चर्चित सैंडपेपरगेट विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है। कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए खुलासे ने पुराने जख्म कुरेद दिए हैं। उनका दावा है कि केप टाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी सिर्फ तीन खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि पूरी टीम को थी। ऐसे में कमिंस के पुराने बयानों पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने तो उनकी कप्तानी और छवि पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान साइमन डूल ने भी कमिंस के भविष्य को लेकर संदेह जताया है। हालांकि, कमिंस फिलहाल कप्तानी छोड़ने के मूड में नहीं हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अब देखना है कि कमिंस कप्तानी बचा पाते हैं या पुराने विवाद का साया उनकी कप्तानी ले डूबता है!

अन्य समाचार