बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन की एक छोटी-सी सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके कथित इश्क के चर्चे फिर गर्म कर दिए हैं। लंबे समय से कृति का नाम यूके के बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। अब कबीर के जन्मदिन पर कृति ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी!’ बस फिर क्या था, पैंâस ने इस प्यार भरे अंदाज को दोनों की खास बॉन्डिंग से जोड़ना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, तो किसी ने सीधे शादी की तारीख पूछ ली। हालांकि, कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। साल २०२४ से शुरू हुई इन चर्चाओं को उनकी साथ वाली तस्वीरें लगातार हवा देती रही हैं। फिलहाल कृति के ‘क्यूटी’ वाले मैसेज ने सोशल मीडिया पर नई गॉसिप छेड़ दी है।
