मुख्यपृष्ठस्तंभरेड रोज एशली

रेड रोज एशली

-सीमा श्रीवास्तव

द पुसीकैट डॉल्स की एशली रॉबर्ट्स ने रोलिंग स्टोन अवॉर्ड्स में सेक्सी सी-थ्रू ड्रेस पहनकर जैसे तहलका ही मचा दिया। जी हां, बिना अंडरवियर पहने इस ड्रेस में उन्होंने अवॉर्ड समारोह में सबको हैरान कर दिया। यह सिंगर लाल ड्रेस में दिखाई दीं तो सबने उन्हें ‘रेड रोज’ कहा। उनकी ड्रेस पर मकड़ी के जाले जैसी कढ़ाई थी। एशली ने सेरेमनी के ठीक बाहर सीढ़ियों पर पोज देकर अपना शानदार फिगर दिखाया। उन्होंने अपनी इस डेयरिंग ड्रेस के साथ वार्डरोब मालफंक्शन का जोखिम भी उठाया, जिसमें उनकी लंबी टोन्ड टांगें नजर आ रही थीं। ४५ साल की इस ग्लैमरस सिंगर के सुनहरे बाल उनके चेहरे के चारों ओर बिखरे हुए थे। सॉफ्ट मेकअप लुक और पिंक लिप ग्लॉस ने उनकी खूबसूरती को और निखारा। उन्होंने इस बोल्ड ड्रेस को स्ट्रैपी स्टिलेटोज और एक सिल्वर ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। बता दें कि पुसीकैट डॉल्स के रीयूनियन के बाद उनका आखिरी शो भी हो चुका है और अब यह सिंगर अपनी साथियों के साथ नहीं हैं। वह अकेले ही नए एल्बम की योजना बना रही हैं।
हॉट मॉडल को टक्कर
उसका मानना था कि कोई उसे टक्कर नहीं दे पाएगा, मगर उसे टक्कर देने वाली मिल गई। जी हां, सिडनी स्वीनी की शानदार नई लॉन्जरी को एक मॉडल ने सिजलिंग हॉट पिंक अंडरवियर शूट में कड़ी टक्कर दी है। गैब्रिएला कोटो ने यूफोरिया स्टार के लॉन्जरी ब्रांड सिर्न के लिए रिवीलिंग लेस ब्रा और मैचिंग निकर पहनकर सबका दिल जीत लिया। इस गोरी सुंदरी ने गहरी अंडरवायर्ड ब्रा में अपना आकर्षक फिगर दिखाया, जिस पर नाजुक फूलों वाली लेस की डिटेलिंग थी। उन्होंने इसे मैचिंग थॉन्ग, एक शीयर लेस मिनी-स्कर्ट और सस्पेंडर स्ट्रैप्स के साथ टीमअप किया, जिससे उनका टोन्ड पेट नजर आ रहा था। गैब्रिएला ने एक सेक्सी मिरर सेल्फी के लिए पोज दिया। उन्होंने अपना फोन ऊपर उठाया हुआ था और कैमरे की ओर देखते हुए एक सुलगते हुए एक्सप्रेशन के साथ नजर आर्इं। उनके लंबे सुनहरे बालों को ढीली साइड चोटी में स्टाइल किया गया था, जबकि गोल्ड हूप इयररिंग्स और ग्लैमरस मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया। दूसरी तस्वीर में फैंस को बारीक लेस डिजाइन और आकर्षक गुलाबी रंग के आउटफिट को करीब से देखने का मौका मिला। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सिर्न ने गैब्रिएला को टैग किया और बताया कि लॉन्जरी ‘बाइट’ शेड की थी। इसके साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा गया।

अन्य समाचार