मुख्यपृष्ठग्लैमरडायरेक्टर के ‘टच' पर मचा बवाल... कीर्ति ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास!

डायरेक्टर के ‘टच’ पर मचा बवाल… कीर्ति ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास!

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ के प्रमोशन के दौरान फिल्ममेकर और अभिनेता मिस्किन ने उन्हें गोल्ड ज्वेलरी भेंट की और आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंच पर मिस्किन के कीर्ति के घुटनों और माथे को छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बस फिर क्या था, कुछ यूजर्स ने इसे गलत रंग देते हुए डायरेक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और बैड टच का मुद्दा उछाल दिया। अब कीर्ति ने खुद मोर्चा संभालते हुए ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने साफ कहा कि मिस्किन और उनके बीच पिता-बेटी जैसा रिश्ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वीडियो में उनके चेहरे पर असहजता कहां नजर आ रही है? कीर्ति ने लोगों को नसीहत दी कि किसी रिश्ते को बिना समझे उस पर गलत टिप्पणी करना बंद करें।

अन्य समाचार