-ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात पर राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना
-नेता प्रतिपक्ष ने तस्वीर की साझा
-बोले- समझौतावादी नेतृत्व कभी ताकतवर देशों के साथ नहीं बैठ सकता
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दुनिया की राजनीति में बड़े फैसले हो रहे हैं, महाशक्तियों के नेता एक मेज पर बैठकर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की कुर्सी वहां नजर नहीं आ रही है। इसी तस्वीर को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी विदेश नीति पर जोरदार हमला बोला है। राहुल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया कि आखिर भारत इस ताकतवर समूह का हिस्सा क्यों नहीं है? उन्होंने साफ कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भारत का प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठा होता।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच `एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत का प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठा होता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को `समझौतावादी प्रधानमंत्री’ करार देते हुए कहा कि समझौता करने वाला पीएम कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। राहुल के इस बयान ने मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर सियासी बहस तेज कर दी है।
दरअसल, १९ नवंबर को चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात हुई। इस दौरान दुनिया में जारी संघर्षों और परमाणु हथियारों के जखीरे को कम करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
उद्योगपति रोजगार नहीं देते, मोदीजी `बजाइए ताली और थाली!’
राहुल गांधी ने सवाल किया कि कल आप जो बोले वह उद्योगपतियों पर लगाए गए आरोप नहीं, बल्कि खुद की कबूलियत है। आपने और आपके मित्रों ने लूट मचाई है। तारीफ नहीं हुई तो बुरा लगा? गांधी ने तंज कसते हुए कहा, `आपकी नीतियों ने किसी को भी प्रशंसा के काबिल नहीं छोड़ा। उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से जूझते गरीब और मध्यमवर्गीय तथा बेरोजगार युवाओं को भी नहीं छोड़ा।
`कांग्रेस राज होता तो वहां बैठा होता भारत का प्रधानमंत्री’
राहुल गांधी ने अपने `एक्स’ पोस्ट में लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते। उन्होंने कहा कि एक ऐसा प्रधानमंत्री जो समझौता कर लेता है, वह कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। बता दें कि बीते गुरुवार (१९ नवंबर) को चीन के शेनजेन में दुनिया के तीन ताकतवर नेताओं की एक अहम बैठक हुई।
तीनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने वैश्विक कूटनीति में इस बैठक के महत्व को और बढ़ा दिया। इसी तस्वीर को आधार बनाकर राहुल ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं।
आठ महीने में दिखेगा भाजपा की विचारधारा के पतन का असर
राहुल गांधी ने इससे पहले अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान भी भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने भाजपा की राजनीतिक विचारधारा को मूल रूप से ध्वस्त कर दिया है और इसका असर अगले आठ महीनों में दिखाई देगा।
उद्योगपति रोजगार नहीं देते…
जो समर्थक आपके पास बचे हैं, उन्हीं से अपनी तारीफ करवा लीजिए, थाली बजवा लीजिए।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी का भाषण इस तरह था जैसे वे अपनी विफलताओं के लिए उद्योग जगत को जिम्मेदार ठहरा रहे हों। भाषण सुनते समय ऐसा आभास हुआ मानो प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता बोल रहे हों।
