-केएनआई सी ई विवेकनगर की संख्या पांडे भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में विज्ञान क्लब ने गुरुवार को महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन की जयंती पर समारोह का आयोजन किया।
विशिष्टजनों कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञकन संस्थान के प्राचार्य प्रो.एसपी सिंह व डॉ विनोद कुमार सिंह, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग तथा डॉ. अरविंद तिवारी एसोसिएट प्रोफेसर केएनआईटी ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने प्रार्थना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने विज्ञान विषय से अधिक वैज्ञानिक सोच को अपनाने पर महत्व दिया और उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सोच से ही मानव जीवन उन्नति को प्राप्त कर सकता है। डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सर सीवी रमन एशिया तथा भारत के पहले भौतिक शास्त्री थे, जिन्होंने इस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया और उनकी खोज ने विज्ञान को नई दिशा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद तिवारी ने बच्चों को नवाचार तथा गहन अध्ययन की शिक्षा दी तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि जागृत की।
इस अवसर पर विज्ञान-वरदान या अभिशाप विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें के एन आई सी करौंदिया की छात्रा संख्या पांडे ने प्रथम स्थान, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा उन्नति सिंह ने द्वितीय स्थान तथा जीआईसी सुल्तानपुर के छात्र जमील अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूल्यांकनकर्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गोरखनाथ चौरसिया, राणा प्रताप पीजी कॉलेज तथा डॉ. विनय कुमार पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर गनपतसहाय पीजी कालेज ने उपस्थित रहकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया की सर सीवी रमन के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने जीवन को संयमित तथा अनुशासित रखकर वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिला विज्ञान क्लब को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम में पंकज सिंह, अम्बरीश सिंह, राजेश कन्नौजिया, सुमन मौर्य, इंदू मौर्य तथा साधना त्रिपाठी आदि ने प्रतिभाग किया।
