अनिल मिश्र / पटना
युवाओं में कौशल का विकास करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है और भारत विश्वगुरु के रूप में अपने को स्थापित कर सकता है। विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री में संपर्क, संवाद और समन्वय अतिआवश्यक है। उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में कही। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) पर विशेष जोर दिया गया है जिसका उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में कौशल विकास करना है, ताकि उन्हें रोजगार की चिंता न हो। कुलपति महोदय ने कहा कि सीयूएसबी का ध्यय ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ है, जिसकी अंतर्गत हमारी ज़िम्मेदारी है कि आसपास के गांव एवं समस्त मगध छेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप अपन पठन-पाठन तथा शोध संचालित करें। विश्वविद्यालय विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आत्मनिर्भरता की तरफ अग्रसर है और हमने आत्मनिर्भर कैंपस विकसित करने के लिए कई प्रयास किये हैं, जिसमें कृषि संकाय विशेष योदगान दे रहा है। कृषि संकाय में खेती बाड़ी के प्रशिक्षण दी जाती है जिसमें छात्रों के साथ-साथ आसपास के किसान और जीविका दीदियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत छात्रों को हॉर्टिकल्चर, मशरुम फार्मिंग, मधुमक्खी पालन, गोपालन, धानरोपण आदि के साथ कृषि एवं पशुधन से सम्बंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। आसपास के गांव के लोग भी विश्वविद्यालय परिसर में आकर कृषि और पशुधन से संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘वोकल पर लोकल’ के आदर्श-वाक्य पर आवश्यक कदम उठाते हुए सीयूएसबी और मगध छेत्र की इंडस्ट्री इस दिशा में साथ-साथ कार्य कर सकती है | कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में कार्यक्रम का समन्वय एवं सञ्चालन लाइफ साइंस विभाग के प्रो. राम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति के साथ कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, प्रो. दुर्ग विजय सिंह (निदेशक, आर एंड डी सेल), प्रो. राकेश कुमार (चेयरमैन, ऑफिस ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स), प्रो. ब्रजेश कुमार (डीन एवं अध्यक्ष, कॉमर्स एंड बिज़नेस मैनेजमेंट) प्रो. अवनीश कुमार सिंह (डीन एवं अध्यक्ष कृषि विभाग), प्रो. प्रभात रंजन (कंप्यूटर साइंस), प्रो. जयनाथ यादव (अध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस), प्रो. अशोक कुमार (डीन एवं अध्यक्ष, लॉ एंड गवर्नेंस), प्रो. अबोध कुमार (अध्यक्ष, इकोनॉमिक्स विभाग), प्रो. सुब्रत कुमार भट्टामीश्रा (डीन एवं अध्यक्ष, फार्मेसी), डॉ. नेमी चंद्र राठौर (कंप्यूटर साइंस), डॉ. प्रशांत (एनवायर्नमेंटल साइंस), डॉ. हेमंत कुमार सिंह (कृषि विभाग), डॉ. राधेश्याम ढोले (कृषि विभाग), डॉ. विजय माहोरे (कृषि विभाग) एवं शशि रंजन (सहायक कुलसचिव) आदि शामिल हुए। इस संबंध में जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम में मगध छेत्र के व्यवसायी क्रमशः डॉ. अनूप कुमार केडिया (अध्यक्ष, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), प्रमोद भदानी (अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया), कौशलेंद्र प्रताप (संरक्षक, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), प्रेम नारायण पटवा (उपाध्यक्ष, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), उमेश कुमार गुप्ता (जॉइंट सेक्रेटरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया), जय कुमार (प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट), प्रवीण कुमार (टेक्सटाइल सेक्रेटरी, सेंट्रल बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स), अन्नपूर्णा दाल मिल (प्राइवेट लिमिटेड) से कान्हा अग्रवाल एवं हर्ष अग्रवाल शामिल हुए। अपने संबोधन में डॉ. अनूप कुमार केडिया ने विभिन्न व्यवसाय में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर प्रकाश डाला। उन्होंने विस्तार से कॉमर्स, मैनेजमेंट और लॉ विषयों के विद्यार्थियों के लिए कॉर्पोरेट/व्यवसाय छेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. केडिया ने कॉमर्स के विद्यार्थियों का एकाउंटिंग छेत्र में रोजगार, लॉ के विद्यार्थियों के लिए साइबर लॉ के छेत्र में रोजगार के अवसरों को साझा किया। इनके साथ-साथ उद्योग से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और सीयूएसबी के साथ इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
