मुख्यपृष्ठनए समाचारगया के खनेटू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग

गया के खनेटू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग

-ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश में गया जिले के आमस से शुरू शुरू होकर दरभंगा तक जाने वाली यानी बिहार प्रदेश के दक्षिण से शुरू होकर सबसे उत्तर अर्थात पड़ोसी राज्य नेपाल की सीमा तक जाने वाली प्रस्तावित आमस -दरभंगा ग्रिन फिल्ड सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग जो टिकारी प्रखंड अंतर्गत आमस-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में विकास की उम्मीद जगी है, लेकिन अंडरपास अथवा लिंक रोड की व्यवस्था नहीं होने से खनेटू के ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाई है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने एनएचएआई के परियोजना पदाधिकारी, औरंगाबाद को आवेदन देकर पुल अथवा अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि और श्मशान घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर स्थित हैं। बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाने से आवागमन की समस्या और गंभीर हो जाती है। अंडरपास नहीं बनने पर किसानों और मजदूरों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट जाने में भी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने एनएचएआई के अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अविलंब अंडरपास अथवा पुल निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ तभी सार्थक होगा, जब स्थानीय लोगों की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा। मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस संबंध में ग्रामीण रामानुज कुमार, रमेश शर्मा, उमेश कुमार और विजय कुमार सहित कई लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। आपको जानकारी दे दें कि टिकारी प्रखंड अंतर्गत खनेटू गांव में अति प्राचीन एवं मध्यकालीन युग के आदमकद प्रतिमा सूर्य भगवान के विराजमान हैं जिसको देखने के लिए दूर- दूर से लोग यहां आते रहते हैं। इसके साथ ही इसे संरक्षित करने की भी आवाज वक्त- वक्त पर यहां के ग्रामीण करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से मांग करते रहे हैं।

अन्य समाचार