मुख्यपृष्ठस्तंभसात फेरे लिए, मांग में सिंदूर सजाया...विदाई के वक्त दुल्हन बोली- मैं...

सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर सजाया…विदाई के वक्त दुल्हन बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

बिहार के सारण में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे को खाली हाथ घट लौटना पड़ा। सात फेरे लिए जा चुके थे और दुल्हन की मांग में सिंदूर भी सज चुका था। सुबह विदाई की तैयारी थी, लेकिन विदाई (सलामी) के वक्त मिले रुपये गिनने के दौरान दूल्हे से हुई बार-बार की चूक ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से ही इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है।
दुल्हन ने दूल्हे की समझदारी पर उठाया सवाल
मिली जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र राहुल कुमार की बारात मुबारकपुर निवासी शिवरात मांझी के घर पहुंची थी। रात में द्वारपूजा, कन्या निरीक्षण और सिंदूरदान समेत विवाह की सभी रस्में सामान्य तरीके से संपन्न हुईं। बारातियों को खाना भी खिलाया गया और सुबह विदाई से पहले गांव की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार दूल्हे को सलामी के रुपये दिए। रुपये गिनने के लिए दूल्हे को दिया गया तो वह बार-बार गिनती में चूक करने लगा। कई प्रयासों के बाद भी सही हिसाब नहीं लगा पाने पर दुल्हन ने उसकी समझदारी पर सवाल उठाया और ससुराल जाने से साफ मना कर दिया।

अन्य समाचार