मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 4 अक्टूबर को बरेली जायेगा। बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। निर्दोष लोगों पर रास्ते में पुलिस और पीएसी द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया, जिसमें बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 81 लोगों को जेल भेज दिया गया है। चार बारात घर सीज कर दिये गये हैं। कई मकानों और दुकानों को बुलडोजर द्वारा तबाह कर दिया गया है। पुलिस द्वारा तीन लोगों का हाफ एनकाउटर कर दिया गया है। सपा प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए बरेली डीआईजी और कमिश्नर से मिलकर बात करेगा। तत्पश्चात् रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद हरेन्द्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह, नीरज मौर्य सांसद, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह ऐरन, शिवचरन कश्यप जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शमीम खीं सुल्तानी, अताउर्रहमान विधायक/प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी, विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और प्रदेश सचिव शुभलेश यादव जायेंगे।
