स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयान और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के ऊंचे मुकाम पर राजनेता फहाद अहमद से शादी की। दोनों की शादी को अब दो साल हो चुके हैं और वे एक बेटी राबिया के माता-पिता हैं। हालांकि, स्वरा को अब भी शादी को लेकर ट्रोल किया जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कभी फहाद संग शादी में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। उनके लिए सबसे अहम बात इंसान का ईमानदार और अच्छा होना है। फहाद के साथ उन्हें हमेशा सुरक्षित महसूस होता है। और दोनों चाहते हैं कि उनकी बेटी राबिया हर धर्म और संस्कृति के बारे में जाने और सभी परंपराओं का सम्मान करे। एक्ट्रेस का मानना है कि सभी रीति-रिवाजों को अपनाकर ही वे अपनी बेटी को एक समृद्ध परिवेश दे सकते हैं।
