मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग २० से २५ लोग नदी के पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौ़ड़े। हादसे में १४ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मृतकों में ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं। कहा जा रहा है कि १२ वर्ष के बच्चे ने गलती से ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी, जिसकी वजह से ट्रैक्टर चालू हो गया और आगे बढ़ गया, जिससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार लोग भी पानी में गिर गए।
बताया जा रहा है कि घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है, जहां दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने एक नदी पर खड़ा किया था। वहीं से ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ। इस हादसे में १४ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिरने के बाद डूबे रहे लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। चूंकि कल विर्सजन को लेकर नदी के किनारे भीड़ थी तो आनन-फानन में लोग पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू की। अभी तक नदी से १४ लोगों की डेडबॉडी बरामद की गई है। इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। वहीं बच्चों की मौत की सूचना पर रोते-बिलखते उनके परिजन पहुंचे।
