मुख्यपृष्ठग्लैमरचाय की टपरी और टपोरी डांस!

चाय की टपरी और टपोरी डांस!

हेडिंग पढ़कर आप सब चौंक गए ना, अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि भला ग्लैमरस गर्ल आलिया भट्ट आखिर कोई चाय की टपरी पर कोई टपोरी डांस भला कैसे कर सकती हैं। तो इससे पहले कि आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएं, आपको बता दें कि आलिया ने ये डांस एक शो में किया है और वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट २ का गाना `चाय की टपरी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह इसी गाने की धूम है। शो में अपनी फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी इस गाने पर झूमती नजर आईं, जिसके बाद इसका क्रेज और बढ़ गया। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि `चाय की टपरी’ इस ट्रैक का असली नाम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने का मूल टाइटल `बल्लू हरामी’ है, जिसे रैपर यंग एजे ने लिखा और तैयार किया था। शो में इसे कंटेस्टेंट बलराम विश्वकर्मा उर्फ रॉकिंग गोली ने परफॉर्म किया था।

अन्य समाचार