मुख्यपृष्ठग्लैमरसारा के सामने पैपराजी में छिड़ी जंग...धक्का-मुक्की देख दंग रह गईं एक्ट्रेस!

सारा के सामने पैपराजी में छिड़ी जंग…धक्का-मुक्की देख दंग रह गईं एक्ट्रेस!

सारा अली खान के सामने शुक्रवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींच लिया। सारा कैमरों के सामने पोज दे रही थीं, तभी दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर बहस छिड़ गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे और मामला अपशब्दों तक पहुंच गया। अचानक हुए इस हंगामे को देखकर सारा भी कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। वह नर्वस होकर मुस्कुराती नजर आईं और फिर वहां से आगे बढ़ गईं। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे पैपराजी के साथ सारा का यह पहला अजीबोगरीब अनुभव नहीं है। हाल ही में वह जरूरतमंदों को खाना बांटते समय तस्वीरें लेने पर फोटोग्राफर्स से कैमरे बंद करने की अपील करती दिखी थीं। वहीं, २०२१ में भी एक इवेंट के दौरान फोटोग्राफर से धक्का-मुक्की के बाद सारा ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी।

अन्य समाचार