मुख्यपृष्ठस्तंभसंजू पर लटकती ‘गंभीर’ तलवार!

संजू पर लटकती ‘गंभीर’ तलवार!

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-२० मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन इस मैच ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी और प्लेइंग इलेवन को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने २० ओवर में ७ विकेट पर १८९ रन बनाए, मगर ओपनर संजू सैमसन एक बार फिर सिर्फ १ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही लगातार तीसरी पारी में उनकी नाकामी ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-२० मुकाबलों में भी संजू क्रमश: ५ और शून्य रन बनाकर आउट हुए थे। लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज है कि आखिर १५ वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका कब मिलेगा। संजू ने पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए १४ मैचों में ४७७ रन बनाए थे, जबकि टी-२० विश्व कप के नॉकआउट चरण में लगातार तीन मैच जिताऊ पारियां खेलकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब सबकी निगाहें दूसरे टी-२० पर हैं—क्या संजू को एक और मौका मिलेगा या फिर वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय सफर की शुरुआत होगी?

अन्य समाचार