मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में भड़का ‘मत’ युद्ध! ... महाड में शिंदे और दादा गुट आमने-सामने

महायुति में भड़का ‘मत’ युद्ध! … महाड में शिंदे और दादा गुट आमने-सामने

– गाड़ियां तोड़ीं, पिस्तौल तानने का आरोप
– बदलापुर, डहानू में भाजपा-शिंदे गुट तो रोहा में भाजपा-दादा गुट में भिड़ंत
सामना संवाददाता / मुंबई
नगर परिषद चुनावों के मतदान के दौरान महायुति में ‘मत’ युद्ध धधक उठा। महाड में मतदान केंद्र के बाहर ही शिंदे गुट और अजीत पवार गुट के बीच जोरदार झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पिस्तौल तानने के आरोप भी सामने आए। वहीं डहानू और बदलापुर में भी भाजपा व शिंदे गुट के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसी तरह रोहा में भाजपा और अजीत दादा गुट के कार्यकर्ताओं के बीच भी हाथापाई हुई।
महाड नगर परिषद चुनाव में मतदान के समय शिंदे गुट और अजीत पवार गुट के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास जब एक मतदान केंद्र में जा रहे थे, तब दादा गुट के सुशांत जाबरे ने आपत्ति जताई। इसी के साथ ही विकास ने जाबरे और उनके सुरक्षा रक्षक को पीटने की कोशिश की। गोगावले ने आरोप लगाया कि जाबरे ने पिस्तौल ताना था। इस दौरान दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। रोहा में भी भाजपा और अजीत पवार गुट के बीच झड़प हुई। प्रभाग क्रमांक ९-ब में अजीत पवार गुट के उम्मीदवार समीर सकपाल और भाजपा के उम्मीदवार रोशन चाफेकर के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। इसमें उम्मीदवारों को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। दोनों गुटों की महिलाएं भी आमने-सामने आ गईं। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस का लाठीचार्ज
बोगस मतदान को लेकर बदलापुर में केंद्र के बाहर भाजपा और शिंदे गुट के पदाधिकारियों में धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिससे शहर में तनाव पैâल गया। पुलिस को कुछ स्थानों पर हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। वहीं डहानू के कुछ केंद्रों पर दोहरे मतदाताओं के नाम मिलने की जानकारी सामने आई। साथ ही भाजपा तथा शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा मच गया।

अन्य समाचार