मुख्यपृष्ठसमाचारतेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

राजेश सरकार
प्रयागराज। शहर को एअरपोर्ट बमरौली से जोड़ने वाले व्यस्त चौफटका पुल पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी बलुआ घाट सब्जी मंडी के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। चालक टक्कर मारने के बाद कार सहित फरार हो गया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मे जुटी रही। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर रोते बिलखते पहुंच गये थे।परिजन के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

अन्य समाचार