मुख्यपृष्ठसमाचारएको की चालान रिपोर्ट...दिल्‍ली ने चुकाया सबसे अधिक जुर्माना...बार-बार नियम तोड़ने में...

एको की चालान रिपोर्ट…दिल्‍ली ने चुकाया सबसे अधिक जुर्माना…बार-बार नियम तोड़ने में यह शहर भारत में दूसरे नंबर पर

सामना संवाददाता / मुंबई

भारत के प्रमुख प्रोटेक्‍शन डेस्टिनेशन एको ने अपनी पहली चालान रिपोर्ट जारी की है। इसे दिसंबर 2024 से जून 2025 के बीच एकत्र किए गए लाखों डेटा बिंदुओं पर बनाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली भारत के सबसे गैर-अनुपालक शहरों में से एक है, जहां चालान की घटनाओं की दर सबसे अधिक है, यहां बार-बार नियमों का उल्‍लंघन हो रहा है, और रिकॉर्ड तोड़ जुर्माने लगाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 5.7% वाहन चालकों के पास 10 से अधिक लंबित चालान हैं, जिससे दिल्ली बेंगलुरु और चेन्नई के बाद देश में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली को और खास बनाने वाली बात जुर्माने की गंभीरता है, जो देश में सबसे अधिक है। एक वाहन चालक ने केवल पांच चालानों में 61,000 रुपये और एक अन्य ने चार चालानों में 60,500 रुपये का भुगतान किया।
एको के वाइस प्रेसिडेंट – मोटर इंश्‍योरेंस श्री मयंक गुप्ता ने इस रिपोर्ट के बारे में कहा, “दिल्ली के आंकड़ों से पता चलता है कि राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ना कितना गंभीर है। बार-बार नियम तोड़ने की घटनाएं आम हैं और जुर्माना भी देश में सबसे अधिक है। हर चालान सड़क पर खतरे की कहानी कहता है। एको में उपभोक्ता सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है, इसलिए हमने अपने ऐप में चालान चेक करने की सुविधा दी है, ताकि दिल्ली में गाड़ी चलाने वाले अधिक सतर्क और जिम्मेदार रहें। दिल्ली की उच्च चालान दर और रिकॉर्ड जुर्माने को उजागर करके, हम सड़क पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना चाहते हैं और स्थायी बदलाव लाना चाहते हैं।”
इस रिपोर्ट के जरिए, एको का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दिल्ली व पूरे भारत के वाहन चालकों को जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। सुरक्षित ड्राइविंग न केवल लोगों और परिवारों की रक्षा करती है, बल्कि वित्तीय नुकसान को भी कम करती है और एक मजबूत, टिकाऊ बीमा प्रणाली में योगदान देती है।

अन्य समाचार