मुख्यपृष्ठनए समाचार`इस्लाम धर्म अपनाओ, मॉल में नौकरी पाओ!' ...यूपी में गली-गली चल रहे...

`इस्लाम धर्म अपनाओ, मॉल में नौकरी पाओ!’ …यूपी में गली-गली चल रहे हैं धर्मांतरण के रैकेट्स

-कहीं प्यार तो कहीं काम का लालच देकर हिंदू लड़कियों को बनाया जा रहा निशाना

उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह की गिरफ्तारी के बाद अब राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मॉल की महिला कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपी मैनेजर लगातार उसे कहता था कि यदि मॉल में नौकरी करनी है, तो इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। उसने कई बार हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का अपमान किया और उसकी आस्था पर चोट पहुंचाई।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मैनेजर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, उसने घटना का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और रकम ऐंठने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो सिगरेट से जलाकर, गालियां देकर और मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का संबंध कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ कथित धर्मांतरण नेटवर्क से भी हो सकता है।

हनुमान चालीसा पढ़कर हिंदू लड़कियों को फंसाता था राशिद
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक हिंदू २० वर्षीय युवती ने राशिद पर प्रेम में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी राशिद ने पहले दोस्ती कर दोनों धर्मों को समान बताकर विश्वास जीतने की कोशिश की। वह कभी-कभी हनुमान चालीसा और शिव चालीसा पढ़कर हिंदू धर्म के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने का प्रयास करता था।

अन्य समाचार