उमेश गुप्ता / वाराणसी
चंदौली में गुरुवार की शाम को जमीन विवाद और लोन के पैसों को लेकर भाई ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिवक्ता कचहरी से घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे युवक ने गोली मार दी। अधिवक्ता के सिर और सीने में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी भाई फोन कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर और जांच पड़ताल शुरू की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव का है। जानकारी के अनुसार, सिरसी गांव निवासी अधिवक्ता कमला यादव (50) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घर पहुंचते ही उनके छोटे भाई दंगल यादव, जो पुलिस विभाग से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं।
अधिवक्ता कमला यादव शाम को कचहरी से लौटकर जैसे ही वह घर पहुंचे और बाइक से उतरे, तभी उनके भाई दंगल यादव ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। अधिवक्ता को सिर और सीने में तीन गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि भाइयों के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे और बैंक के लोन की अदायगी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।कमला यादव की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि धन संपत्ति और हिस्से को लेकर उनके पति की हत्या की गई है। अब मेरा परिवार बेसहारा हो गया है। हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। आरोपी काफी मनबढ़ प्रवृत्ति का था। इससे पहले आज वह कचहरी में भी मेरे पति के साथ विवाद किया था। जिसके बाद वह घर लौटकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जांच करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें।
सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कचहरी से घर लौटने के बाद कमल यादव की उनके भाई के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने की जल्दबाजी कर रही हैं। जबकि अधिवक्ता मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस को भी अधिवक्ताओं का सहयोग करना चाहिए।अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस विभाग से रिटायर दरोगा दंगल यादव के द्वारा अपने बड़े भाई अधिवक्ता कमल यादव की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी अपना मोबाइल बंद करके मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
