मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमिर्ज़ापुर व काशी को गुलज़ार करने के बाद कजरी क्वीन संजोली पांडेय...

मिर्ज़ापुर व काशी को गुलज़ार करने के बाद कजरी क्वीन संजोली पांडेय पहुंची मुंबई

आज से बरसेगी कजरी की मधुर रसधार

सामना संवाददाता / मुंबई
कजरी क्वीन के नाम से मशहूर लोकगायिका संजोली पांडेय अपने कोकिल कंठ से मिर्ज़ापुर और काशी में भोजपुरी अवधी के लोकगीतों की मधुर रसधार बरसाने के बाद आज शाम मुंबई पहुंची। वे पिछले दो दशकों से मुंबई और उसके आसपास सावन महोत्सव व स्त्री शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन करनेवाली सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में कजरी की बानगी पेश करेंगी।

७ अगस्त गुरुवार शाम ६ बजे से अंधेरी-पूर्व के जे बी नगर स्थित गोयंका हॉल में दीपक जायसवाल व जयनारायण तिवारी के संयोजन में होनेवाले समारोह में संजोली लोकगीतों की छँटा बिखेरेंगी।

७ अगस्त से १७ अगस्त तक १२ जगहों पर आयोजित इस सावन महोत्सव के संयोजक मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र हैं। लव जिहाद के विरोध में अभियान चलानेवाली वरिष्ठ पत्रकार योगिता सालवी को इस अवसर पर स्त्री शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। सावन महोत्सव भायंदर, वसई, नालासोपारा, डोंबिवली, ठाणे, दिवा के अलावा मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में १७ अगस्त तक चलेगा।
अयोध्या से आई गायिका संजोली पांडेय भोजपुरी के साथ-साथ मराठी गीत भी प्रस्तुत करेंगी।

अन्य समाचार