मुख्यपृष्ठनए समाचारस्टेशन पर ‘ऐरोली’ टिकट पर ‘ऐरावली’!

स्टेशन पर ‘ऐरोली’ टिकट पर ‘ऐरावली’!

– २० साल पुरानी नाम की उलझन बरकरार
– रेलवे-सिडको के रिकॉर्ड में तालमेल का अभाव
संदीप पांडेय / मुंबई
नई मुंबई के ऐरोली स्टेशन पर लगे नेम बोर्ड पर साफ-साफ ‘एरोली’ लिखा है, लेकिन यात्रियों को जारी होने वाले टिकट पर इसी स्टेशन का नाम ‘ऐरावली’ छप रहा है। रेलवे की इस दोहरी नाम व्यवस्था से यात्रियों के मन में भ्रम पैदा हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। नवंबर २०२२ में भी इस मुद्दे पर प्रकाश डाला गया था, लेकिन नामों में एकरूपता का सवाल अब भी बना हुआ है।
मध्य रेलवे की ट्रांस-हार्बर लाइन पर स्थित ऐरोली स्टेशन का कोड एआईआरएल है। स्टेशन के बोर्ड पर ‘एरोली’ लिखा है, जबकि टिकटिंग व्यवस्था में ‘ऐरावली’ नाम सामने आने की शिकायतें सामने आई हैं। २०२२ की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट खिड़की और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर ‘ऐरावली’ नाम दर्ज था। इससे स्पष्ट है कि नामों में अंतर का मामला वर्षों से यात्रियों के सामने है।
रेलवे के इस रिकॉर्ड को लेकर सवाल यह है कि यदि स्टेशन का नाम ‘ऐरोली’ है, तो टिकटिंग सिस्टम में दूसरा नाम क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है? क्या यह किसी पुराने सरकारी दस्तावेज के आधार पर दर्ज है या नाम को अपडेट करने में लापरवाही हुई है? रेलवे यात्रियों से टिकट के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपेक्षा करता है। ऐसे में यात्रियों को सही और स्पष्ट जानकारी देना भी उसकी जिम्मेदारी है।

अन्य समाचार