सामना संवाददाता / प्रयागराज
प्रयागराज में सोमवार को कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की 114वीं जयंती मनाई। शहर के बहादुरगंज स्थित शिवाजी पार्क में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह ने चंद्रभानु गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि स्व. गुप्ता उत्तर प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है और उनके आदर्शों को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर मो. राजी (राजू दाढ़ी), राजेंद्र कुमार केसरवानी, अविनाश केसरवानी, रवि गुप्ता, मोनू (मो.क़ासिम), इमरान आलम, अनिल केसरवानी (अनिल महाजन), मो. शारिक सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और समाजवादी नेता फरीद खान भी उपस्थित थे।
