मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म पर टिप्पणी के बहाने अखिलेश ने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म पर टिप्पणी के बहाने अखिलेश ने योगी-मोदी सरकार की धज्जियां उड़ाई!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय’ को शुक्रवार को रिलीज होते ही फ्लॉप बताया है। उन्होंने आवारा जानवरों के आतंक और जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई है। गौशालाओं में गायों के मरने, चारे में भ्रष्टाचार और वन विभाग में चल रहे गोरखधंधे के गंभीर आरोप लगाये। आदित्यनाथ पर बनी फिल्म पर तंज करते हुए यादव ने कहा कि केस वापसी का, कार पलटने का सीन है या नहीं, बुलडोजर का स्टंट है या नहीं है? डायलॉग ओरिजनल है या? आपसी लड़ाई के सीन है या नहीं? मूवी तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई है। फिल्म से जुड़े सवाल पर पत्रकारों से सवाल करते हुए अखिलेश ने कहा कि आप ये बताएं कि उस मूवी में डायलॉग हैं या बीप लगी है। सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों के आतंक पर भी अपनी बात कही। कानपुर में सांड ने हमला किया, पीलीभीत, बहराइच में लगातार जंगली जानवरों के हमले बढ़े हैं। गुलदार, भेड़िया, बाघ, तेंदुए के हमले से जनता पीड़ित है। छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान के लिए पीएम से भी आश्वासन दिलाया था।

आक्रामक तेवर में रहे अखिलेश ने कहा कि सुनने में आ रहा कि दूध गोबर निकाल के बेच रहे, चारे में भी करप्शन है। गौशला में बड़े पैमाने पर गाय माता की जान जा रही है। शासन प्रशासन के स्तर पर आईएएस लोगों को छुट्टा जानवर के रखरखाव की जिमेदारी दी गयी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। गोरखधंधा करने वालो से वन क्षेत्र कैसे बचेगा, 200 करोड़ पेड़ लगाए उसका बजट तो साफ कर दिया, बजट साफ हो गया नदियां साफ नहीं हुई, पेड़ लगाने वाले पैसा कहीं ओर जा रहा है।सरकार आदिवासी के अधिकार की अनदेखी कर रही है। वन संपदा दूसरों की हाथ में दे रही है। हर जगह हालात खराब है उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही हुई, हिमालय बचाने की बात सपा ने सबसे पहले की। हिमालय को बचाया नहीं गया। बल्कि डायनामाइट लगाकर अपने लोगों को लाभ पहुचाने के लिए प्रोजेक्ट बना रहे हैं। जबसे बीजेपी आयी है, तालाबों पर कब्जा करके बिल्डिंग बन गयी है। सरकार को प्रैक्टिकल अप्प्रोच बनाकर रखना चाहिए, वन रक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग देनी चाहिए, इस समय सरकार का वन विभाग लूट रहा है, बजट का गोरखधंधा चल रहा है। अधिकारी लूट रहे हैं।

महिला की सुरक्षा और हिरासत में मौत के मामलों को लेकर अखिलेश ने कहा कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं बेटियां कहाँ है? कस्टोडियाल डेथ कहां हो रही हैं, सरकार आंकड़े बताये। पशु तस्करी के बाद आईपीएस पर करवाई की गई, बड़े पैमाने पर जाति धर्म देकर झूठे मुक़दमे लगाए, ट्रांसफर समाधान नहीं, सरकार ऐसे लोगों को टर्मिनेट करें। यूपी पुलिस के एसटीएफ मुठभेड़ पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि सच आप भी जानते हो, बता रहे कि 20 हजार एनकाउंटर हुए, क्या पता 10 हजार हुआ ही? मुठभेड़ से अपराधी सुधरते तो रास्ता भूलकर बरेली कैसे आ गए? गोरखपुर में पहले भी पशु तस्करी होती रही है, ये पहली घटना नहीं है, एनकाउंटर केवल दिखावटी है, स्क्रिप्ट बनाकर दे दिया कि गलती से यूपी आ गये।मोदी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि फॉरेन पॉलिसी कमजोर क्यों हो गयी? आपकी क्या तैयारी है? डब्लूटीओ के बाद जो गलतीत हुई वो लगातार होती जा रही है। हम दूसरों पर निर्भर होते जा रहे है। जिसे देश से जमीन को लेकर विवाद रहे उसके साथ व्यापार बढ़ा रहे है।

अन्य समाचार