मुख्यपृष्ठखेलवजन के चलते अमन हुए ‘आउट’

वजन के चलते अमन हुए ‘आउट’

निर्धारित वजन सीमा से ज्यादा बढ़े हुए वजन का शिकार बने भारत के २२ वर्षीय स्टार रेसलर अमन सेहरावत पर डब्ल्यूएफआई यानी भारतीय कुश्ती महासंघ ने बैन लगा दिया है। पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतनेवाले अमन पुरुषों की प्रâीस्टाइल कुश्ती के ५७ किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मगर सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए निर्धारित वजन सीमा से १.७ किलो ज्यादा वजन के कारण उन्हें अयोग्य करार देने के साथ ही एक साल के लिए कुश्ती से जुड़ी अन्य गतिविधियों से दूर कर दिया गया है। डब्ल्यूएफआई ने अमन पर बैन लगाते हुए एक पत्र भेजा, जिसमें लिखा कि आपको कारण बताओ नोटिस की तारीख से एक साल के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से निलंबित किया जाता है। अमन पर यह बैन २२ सितंबर, २०२६ तक लागू रहेगा।

अन्य समाचार