‘बिग बॉस २०’ का घर शुरू होते ही ड्रामा का अड्डा बन गया है। तीसरे एपिसोड में भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे ने ऐसी बात कह दी कि घरवालों की हंसी छूट गई। सुबह का गाना बजते ही डांस करने वाली आम्रपाली ने खुद पर ही तंज कसते हुए कहा कि ‘चंद रुपयों के लिए मैं कितनी गिरती जा रही हूं!’ बस फिर क्या था, आसिफ खान ने भी मजे लेने में देर नहीं की और उनके डायलॉग को और चटपटा बना दिया। रीति तिवारी भी हंसते-हंसते बोलीं कि आम्रपाली तो ‘बिक गर्इं’! लेकिन मैडम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुर्इं। शो में अरिश्फा खान से भी उनकी भिड़ंत हो गई। आम्रपाली ने इशारों-इशारों में अरिश्फा को बच्चा कह दिया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। फिर क्या था, बातों-बातों में मामला गरम और दोनों के बीच जमकर बहस! यानी बिग बॉस के घर में आम्रपाली ने एंट्री के साथ ही डांस भी किया और ड्रामा भी!
