मुख्यपृष्ठग्लैमरअमृता हुईं वशीकरण का शिकार

अमृता हुईं वशीकरण का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव, जो ‘विवाह’, ‘मैं हूं ना’ और ‘इश्क विश्क’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनके साथ ब्लैक मैजिक यानी काला जादू हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वे इन सब बातों पर विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन एक अनुभव ने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने कहा कि एक बार उनकी मां को उनके गुरु ने बताया कि किसी ने अमृता पर वशीकरण किया है। अगर यह बात कोई और कहता, तो वे यकीन नहीं करतीं, लेकिन उन्हें अपने गुरु पर पूरा भरोसा था। एक्ट्रेस ने एक अजीब घटना भी शेयर की। उन्होंने एक साल में तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं, लेकिन वो सभी प्रोजेक्ट अचानक बंद हो गए। उन्हें लगा शायद उनके साथ कुछ नकारात्मक जरूर हुआ था।

अन्य समाचार