मुख्यपृष्ठग्लैमरअनन्या का टूटा दिल

अनन्या का टूटा दिल

अनन्या पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसमें दोस्ती और ब्रेकअप से जुड़ी भावनाएं जाहिर की गईं। पोस्ट में लिखा, ‘दोस्ती और ब्रेकअप कई बार आपको रोमांटिक रिश्तों से भी ज्यादा हर्ट कर देते हैं। ये लाइन्स एक इल्स्ट्रेशन पर लिखी थीं। एक दिल है जो दो हिस्सों में टूट गया है। आधे दिल पर लिखा है ‘बेस्ट’ और दूसरे आधे दिल पर लिखा है फ्रेंड्स। इस इमोशनल पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं कि अनन्या और उनकी बचपन की दोस्त सुहाना खान, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा के बीच कुछ अनबन हो गई है। हाल ही में ये चारों आर्यन खान की वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल तो हुर्इं, लेकिन साथ में पोज नहीं दिया, जो काफी असामान्य माना गया। इस वजह से लोगों को लग रहा है कि शायद अब इनकी दोस्ती में पहले जैसा कुछ नहीं रहा।

अन्य समाचार